Skip to main content

MS word Home menu

 


MS Word Home Tab in Hindi | MS Word Tutorial

by Vishal 

Table of Contents



MS Word की Home Tab का उपयोग

होम टैब के समूहों के नाम और उसका कार्य

01. क्लिपबोर्ड (Clipboard )

02. फ़ॉन्ट (Font)

03. पैराग्राफ (Paragraph)

04. स्टाइल्स (Styles)

05. एडिट (Editing)

प्रकाशक की तरफ से

MS Word की Home Tab का उपयोग

MS Word में Text को Edite करने के लिए कई जगहों पर Tools लगाए गए हैं। इन जगहों को टैब्स कहा जाता है। आप उन्हें मीनू के नाम से भी जानते हैं। इस पाठ में, हम आपको एमएस वर्ड के होम टैब के बारे में बताएंगे।


MS Word Home Tab

MS Word Home Tab

आप कीबोर्ड से Alt + H दबाकर MS Word के होम टैब को सक्रिय कर सकते हैं। या आप इसे माउस द्वारा भी उपयोग कर सकते हैं। एमएस वर्ड में, By Default Home टैब टैब ख़ुले होते हैं।


एमएस वर्ड का होम टैब कई समूहों में विभाजित है। प्रत्येक समूह में एक काम से संबंधित बटन / कमांड हैं। आप इन बटनों को माउस से दबाकर उपयोग कर सकते हैं। नीचे हम आपको बताएंगे कि होम टैब में कितने समूह हैं? और प्रत्येक समूह में उपलब्ध उपकरणों का उद्देश्य क्या है?


होम टैब के समूहों के नाम और उसका कार्य

MS Word के Home टैब में 5 समूह होते हैं। उन्हें निचे दिखाए गए स्क्रीन शॉट में देख सकते है। इन समूहों को क्रमशः क्लिपबोर्ड, फ़ॉन्ट, पैराग्राफ, स्टाइल्स और एडिट का नाम दिया गया है। अब आप होम टैब के समूहों से परिचित हैं। आइए अब प्रत्येक समूह के कार्य को जानते हैं।



होम टैब के समूहों के नाम

01. क्लिपबोर्ड (Clipboard )

क्लिपबोर्ड एक अस्थायी भंडारण है। जो आपके द्वारा कट या कॉपी डाटा को सेव करके रखता है। जब तक आप इस डेटा को किसी भी तरह से पेस्ट नहीं करते हैं। तब तक, वह डेटा क्लिपबोर्ड में रहता है। जब आपका सिस्टम बंद हो जाता है, तो क्लिपबोर्ड में Save Data भी स्वतः ही डिलीट हो जाता है। इसलिए, जब तक आपका सिस्टम चलता रहता है। तभी तक आप क्लिपबोर्ड में सेव डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

02. फ़ॉन्ट (Font)

फ़ॉन्ट  ग्रुप में उपलब्ध कमांड के प्रयोग से आप टेक्स्ट  को Formatting कर सकते हैं। इसमें आपको फॉन्ट फैमिली, फॉन्ट साइज, फॉन्ट स्टाइल आदि को बदलने के कमांड दिए होते हैं। आप इन कमांड्स के अनुसार किसी भी एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट को फॉर्मेट कस्टमाइज कर सकते हैं।

03. पैराग्राफ (Paragraph)

इस समूह में पैराग्राफ सेट करने से संबंधित कमांड होते हैं। उनके माध्यम से, आप पैराग्राफ के इंडेंट, लाइनों के बीच की ऊंचाई(लाइन स्पेस ), Alignment आदि  सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप Text में Border, Shadings, List, Sorting, भी लगा सकते हैं।

04. स्टाइल्स (Styles)

इस कमांड द्वारा दस्तावेज़ों(documents) में स्टाइल्स लगाने के लिए इसका उपयोग की जाती हैं। स्टाइल्स कमांड में कुछ इन-बिल्ट डॉक्यूमेंट स्टाइल्स होते हैं। इनमें पहले से ही फॉन्ट, फॉन्ट साइज, फॉन्ट कलर, हेडिंग आदि सेट होते हैं। आप इसका प्रयोग अपने डॉक्यूमेंट में कर सकते हैं।

05. एडिट (Editing)

एडिट ग्रुप में 3 कमांड होते हैं। फाइंड, रिप्लेस और सलेक्ट। MS Word document में उपलब्ध शब्द / वाक्य को खोजने के लिए Find (खोजें) कमांड का प्रयोग कर सकते हैं। रेप्लस कमाण्ड के माध्यम से आप एमएस वर्ड दस्तावेज़ में उपलब्ध किसी भी शब्द के स्थान पर दूसरे शब्द लिख या बदल सकते हैं। आपको केवल एक बार शब्द को बदलना होगा, और शब्द को दूसरे शब्द से बदल दिया जाएगा। और Select Command के मध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट में एक साथ Select किया जा सकता है।

प्रकाशक की तरफ से

तो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से MS Word की Home Tab के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है और उम्मीद है कि इससे आपको कुछ जानकारी जरूर मिली होगी, और यह पोस्ट आपको वेहद ही पसंद आई होगी। दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसा लगा, इसमें क्या सुधार करने चाहिए या फिर इस पोस्ट में कुछ छुटी हो तो कमेंट में जरूर बताएं। यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

Desktop ke notes

vishalgujratilike

Test answer desktop, notepad, wordpad

vishalgujratilike

MS Word ke notes

Ms  word ke NOTES  Ms word ke NOTES downlod karne ke liye  यहाँ पर click किजीये। Click          the                  link                          Desktop and ms word