मदरबोर्ड क्या है और इसके कार्य? – what is Motherboard इस लेख में आप जानेंगे Motherboard क्या है और इसका क्या काम है? हम सभी computer का उपयोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते है और एक मदरबोर्ड, कंप्यूटर.का सबसे प्रमुख घटक (major component) है. इसे main circuit board, mainboard, system board, baseboard और logic board जैसे दूसरे नामो से भी जाना जाता है. ऐसा नहीं है, कि motherboard सिर्फ कंप्यूटर का हिस्सा है. phones के अंदर भी मदरबोर्ड पायी जाती है, जिन्हे हम लॉजिक बोर्ड के नाम से जानते है. जबसे कंप्यूटर का अविष्कार हुआ है, तब से ही motherboard इसका एक अहम हिस्सा है. हालाँकि पुरानी मदरबोर्ड में सिर्फ कुछ ही components होते थे. जैसे- IBM के द्वारा बनायीं गयी पहली PC Motherboard में सिर्फ processor और card slot मौजूद थे. परन्तु अगर आप आज की motherboard को देखे तो इनमे आपको विभिन्न प्रकार के features मिलेंगे. यही कारण है, कि आज के computer इतने capable है. इस पोस्ट में हम आपको मदरबोर्ड और उसके कार्य क्या है? इस बारे में पूरी जानकारी देंगे. साथ ही हम आपको computer moth...