MS Excel की View Tab का उपयोग
MS Excel की View Tab का उपयोग इस Lesson में हम आपको MS Excel की View Tab के बारे में बताएंगे. MS Excel की View Tab को आप Keyboard से Alt+P दबाकर सक्रिय कर सकते है. या आप इसे Mouse द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते है. MS-Excel-View-Tab View Tab को कई Group में बांटा गया है. प्रत्येक Group में एक कार्य विशेष से संबंधित Commands होती है. आप इन Commands को माऊस के द्वारा दबाकर इस्तेमाल कर सकते है. नीचे हम आपको बताएंगे कि View Tab में कितने Group होते है? और प्रत्येक Group में उपलब्ध Commands का क्या कार्य है? View Tab के Groups के नाम और उनके कार्य View Tab में कुल 5 Group होते है. इन्हे आप ऊपर दिखाए गए Screen Shot में देख सकते है. इन Groups का नाम क्रमश: Excel book Views, Show/Hide, Zoom, Window और Macros है. अब आप View Tab के Groups से तो परिचित हो गए है. आइए अब प्रत्येक Group के कार्य को जानते है. 1. Workbook Views Workbook Views Group में Workbook को अलग-अलग Styles में देखने से संबंधित Commands होती है. इनके जरीए आप एक Excel Workbook को Print करने से पहले या Publish करने से पहले ही उसे MS Ex...